jamshedpur news : फाइलेरिया विभाग में 79 पद स्वीकृत, सिर्फ 11 कर्मचारी तैनात

कर्मचारियों की कमी से विभाग का जिला स्तरीय अभियान पड़ा सुस्त

कर्मचारियों की कमी से विभाग का जिला स्तरीय अभियान पड़ा सुस्त

मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया जाता है अभियान

jamshedpur news :

जिला फाइलेरिया विभाग इन दिनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है. विभाग में कुल 79 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 11 कर्मचारी ही तैनात हैं. खास बात यह है कि जिला फाइलेरिया अधिकारी का पद भी खाली है. इससे विभाग की ओर से जिला स्तर पर चलाये जा रहे अभियान की गति सुस्त पड़ गयी है.

विभाग का अपना लिपिक तक नहीं है. विभाग की ओर से मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया जैसी बीमारियों पर काबू पाने के लिए जिला स्तर पर अभियान चलाये जा रहे हैं. इन अभियानों की विफलता का ही परिणाम है कि हर साल डेंगू, मलेरिया के मरीज मिलते हैं. जब बीमारी अधिक फैल जाती है, तो बाहर से कर्मचारियों को रखकर कार्य कराया जाता है. इसके बाद उन लोगों को हटा दिया जाता है. ऐसे में विभाग का फिर वही हाल हो जाता है.

—– प्रमुख कार्य —–

पूरे जिले में एंटी लार्वा का छिड़काव

फाइलेरिया के मरीजों की खोजचिह्नित फाइलेरिया मरीजों की जांच व दवाइयां देना

—- फाइलेरिया विभाग में कर्मचारियों की स्थिति —-

कर्मचारी स्वीकृत पद तैनातफाइलेरिया पदाधिकारी- 01-00लिपिक- 02- 00प्रयोगशाला कर्मी -01-00मशीन मैकेनिक- 01-00फाइलेरिया निरीक्षक-06-00किट संग्रहकर्ता- 06-01फील्ड वर्कर- 12-01क्षेत्रिय कार्यकर्ता- 47-09आदेश पाल- 01-00चौकीदार-01-00चालक-01-00

कोट ————-

पूरे जिले में स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों की कमी है. इसको लेकर विभाग को लिखा गया है. जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्त होगी, जिसके बाद समस्या दूर हो जायेगी.

-डॉ साहिर पाल, सिविल सर्जन B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >