Jamshedpur News : नक्सलियों का झारखंड-बिहार बंद आज, ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट

Jamshedpur News : नक्सलियों ने मंगलवार को झारखंड बिहार बंद का आह्वान किया है. प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन सैक की सदस्य इनामी महिला नक्सली जया उर्फ चिंता उर्फ मनोरमा की इलाज के दौरान मौत के बाद नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 अक्तूबर को एक दिवसीय झारखंड-बिहार बंद का आह्वान किया है.

Jamshedpur News :

नक्सलियों ने मंगलवार को झारखंड बिहार बंद का आह्वान किया है. प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन सैक की सदस्य इनामी महिला नक्सली जया उर्फ चिंता उर्फ मनोरमा की इलाज के दौरान मौत के बाद नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 अक्तूबर को एक दिवसीय झारखंड-बिहार बंद का आह्वान किया है. इसको देखते हुए कोल्हान से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे गश्ती शुरू कर दी गयी है. नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस और जीआरपी की मदद लेते हुए लगातार गश्ती शुरू कर दी है. पत्थरबाजों पर भी नजर रखी जा रही है. मंगलवार को दोनों राज्यों में संगठन ने बंद को सफल बनाने और इससे पहले सोमवार को गांव-गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की जानकारी दी है. इसे देखते हुए रेलवे को अलर्ट किया गया है. नक्सलियों के बंद के पहले 14 से लेकर 16 अक्तूबर तक लगातार गश्ती की जायेगी. ट्रैक की सुरक्षा पर ज्यादा फोकस है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >