Jamshedpur News : पीएचइडी : बिहार सरकार के समय से चल रही आदित्यपुर प्रमंडल और जमशेदपुर प्रमंडल का नाम व पता बदलेगा

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचइडी) की वर्तमान में दो प्रमंडल (जमशेदपुर प्रमंडल व आदित्यपुर प्रमंडल) बिहार सरकार के समय से पिछले 60-65 सालों से अबतक संचालित है.

जल्द पूर्वी सिंहभूम सीमा के अंदर खुलेंगे दोनों कार्यालय

झारखंड बनने के 25 साल बाद भी आदित्यपुर स्थित पीएचइडी आदित्यपुर प्रमंडल से कार्यालय संचालित, जमशेदपुर, पोटका, पटमदा, बोड़ाम की है सीमा

अब ये होगा

शहरी क्षेत्र के प्रमंडल का नाम जमशेदपुर सदर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रमंडल का नाम जमशेदपुर ग्रामीण प्रमंडल होगा

पूर्वी सिंहभूम जिला से झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को जल्द भेजा जायेगा प्रस्ताव : डीडीसी

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचइडी) की वर्तमान में दो प्रमंडल (जमशेदपुर प्रमंडल व आदित्यपुर प्रमंडल) बिहार सरकार के समय से पिछले 60-65 सालों से अबतक संचालित है. इन दोनों प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता का कार्यालय आदित्यपुर (सरायकेला खरसावां) में संचालित है. इसमें झारखंड बनने के 40 साल से पहले यह सब डिवीजन के रूप में था. 60 के दशक के समय से आदित्यपुर थाना के समीप स्थित पीएचइडी आदित्यपुर प्रमंडल का कार्यालय संचालित है, उक्त प्रमंडल की सीमा जमशेदपुर, पोटका, पटमदा, बोड़ाम प्रखंड की है. जबकि 70 के दशक से जमशेदपुर प्रमंडल का संचालन हो रहा है. इस प्रमंडल की सीमा घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी, चाकुलिया, डुमरिया, गुड़ाबांधा, बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पीएचइडी को दोनों प्रमंडल के कार्यालय का नाम व पता बदलने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने पहल की है, अब शहरी क्षेत्र के प्रमंडल का नाम जमशेदपुर सदर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रमंडल का नाम जमशेदपुर ग्रामीण प्रमंडल होगा. इसका विधिवत प्रस्ताव पूर्वी सिंहभूम जिला से झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को जल्द भेजा जायेगा. विभाग की अनुमति मिलने के बाद अब दोनों प्रमंडल का नाम व कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जिले के सीमा के अंदर होगा.वर्जनआदित्यपुर से संचालित पीएचइडी आदित्यपुर प्रमंडल और जमशेदपुर प्रमंडल का पता बदलकर पूर्वी सिंहभूम में किया जायेगा. साथ ही शहरी क्षेत्र के आदित्यपुर प्रमंडल का नाम जमशेदपुर सदर करने व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमंडल का नाम जमशेदपुर ग्रामीण प्रमंडल करने का प्रस्ताव विभाग को जल्द भेजा जायेगा.

अनिकेत सचान, उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >