Jamshedpur News : विधायक सविता महतो ने सड़क का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक करीब 3.20 किमी सड़क का शिलान्यास किया गया.

Jamshedpur News :

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक करीब 3.20 किमी सड़क का शिलान्यास किया गया. विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर इसका विधिवत शिलान्यास किया. इस सड़क का निर्माण 2.65 करोड़ की लागत से होगा. विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी. लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे. उन्होंने संवेदक को सड़क को गुणवतापूर्ण व समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, विश्वनाथ गोप, हरेकृष्ण सिंह सरदार, हरिपोदो महतो, टिंकू महतो, यदुपति महतो समेत काफी संख्या में गांव के महिला पुरुष व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >