Jamshedpur News : टाटा- हटिया समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी

Jamshedpur News : आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिये जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके तहत टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 28

Jamshedpur News :

आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिये जाने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके तहत टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 28 और 30 अक्तूबर और 2 नवंबर को नियमित मार्ग चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल – गुंडा बिहार – मूरी होकर चलेगी. इसी तरह खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 29 अक्तूबर और 3 नवंबर को आंशिक रूप से आद्रा स्टेशन पर समाप्त होगी और वहीं से शुरू होगी. इसके अलावा, आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >