jamshedpur news : मानगो : वार्ड दो से सुशील सिंह ने किया नामांकन

समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे

jamshedpur news :

मानगो नगर निगम चुनाव के तहत पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने सोमवार का वार्ड संख्या-2 से वार्ड सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व सहारा सिटी मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी, जिसके बाद समर्थकों के साथ वे नामांकन स्थल पहुंचे. सुशील सिंह भारत भारती संस्था के प्रदेश सचिव और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं तथा पिछले 17 वर्षों से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय हैं. नामांकन प्रक्रिया आचार संहिता का पालन करते हुए पूरी की गयी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >