Jamshedpur News : मानगो निगम ने जब्त किया 8 किलो प्लास्टिक, वसूला 15 हजार जुर्माना

मानगो नगर निगम की टीम ने सोमवार को डिमना रोड, पारडीह रोड में प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापामारी अभियान चलाया. निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश यादव के निर्देश पर चले अभियान के दौरान टीम ने 8 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला.

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम की टीम ने सोमवार को डिमना रोड, पारडीह रोड में प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापामारी अभियान चलाया. निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश यादव के निर्देश पर चले अभियान के दौरान टीम ने 8 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला. इस दौरान सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी. जबकि ग्राहकों को प्लास्टिक की जगह थैला रखने के लिए प्रेरित किया गया. अभियान में मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव सहित कार्यालय के कर्मचारी, पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >