Jamshedpur News :अपहरण के आरोपी के भागने मामले में दारोगा और सिपाही निलंबित

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना की पुलिस गिरफ्त से अपहरण के आरोपी के भागने के मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने कार्रवाई की है.

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थाना की पुलिस गिरफ्त से अपहरण के आरोपी के भागने के मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने कार्रवाई की है. एसएसपी ने काम के दौरान लापरवाही बरतने पर बागबेड़ा थाना में पदस्थापित दारोगा जे मरांडी और सिपाही रविकांत पांडेय को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं. मालूम हो कि बागबेड़ा से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने गत तीन दिसंबर को रोहित कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया था. बागबेड़ा थाना में पूछताछ के बाद चार दिसंबर को केस के अनुसंधानकर्ता जे मरांडी और सिपाही रविकांत पांडेय गिरफ्तार रोहित कुमार को पुलिस वाहन से कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद घाघीडीह जेल ले जा रहे थे. इसी दौरान पुलिसकर्मियों को धक्क देकर रोहित फरार हो गया. पुलिस अबतक फरार रोहित कुमार को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >