झारखंड के इस शहर में भक्तों के कंधे पर विसर्जन के लिए जाएंगी मां दुर्गा, जानें क्यों

Jamshedpur News: जिन पूजा कमेटियों को कंधे पर प्रतिमा लेकर जाने में दिक्कत होगी, वह सुवर्णरेखा नदी घाट पर मां की प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं.

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बिष्टुपुर बेली बोधन घाट पर पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्ती और सावधानी बरत रही है. इस वर्ष बेली बोधन घाट पर विसर्जन वाहनों को नदी तट तक जाने की इजाजत नहीं है. घाट पर ढलान शुरू होते ही वाहनों को रोक दिया जायेगा.

सुवर्णरेखा नदी घाट पर मां की प्रतिमा का करना होगा विसर्जन

पूजा कमेटी के सदस्य वहां से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कंधे पर उठाकर नदी तट तक लेकर जायेंगे. इसके अलावा जिन पूजा कमेटियों को कंधे पर प्रतिमा लेकर जाने में दिक्कत होगी, वह सुवर्णरेखा नदी घाट पर मां की प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं. इसके लिए उस पूजा कमेटी को अपने थाना प्रभारी को एक आवेदन देना अनिवार्य होगा.

एक साल पहले प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था बड़ा हादसा

उक्त बातें पूर्वी सिंहभूम के सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना परिसर में बेली बोधन घाट पर विसर्जन करने वाली दुर्गा पूजा कमेटी के साथ की बैठक के दौरान कही. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान दुर्घटना हुई थी. इसमें 2 व्यक्ति की मौत हो गयी थी. घाट पर काफी ढलान होने के कारण इस घाट पर वाहनों को नीचे लेकर जाना खतरनाक है.

प्रशासन के फैसले पर पूजा कमेटियों ने जताई आपत्ति

प्रशासन के इस निर्णय पर कुछ पूजा कमेटियों ने आपत्ति जतायी है. उनका कहना है कि पिछले साल पहली बार दुर्घटना हुई. इससे पहले इसी घाट पर हर साल विसर्जन होता रहा है. प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए.

एसडीओ बोलीं- सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय

धालभूम एसडीओ शताब्दी मजुमदार ने कहा कि जिला प्रशासन ने सिर्फ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को ऊपर ही रोकने का निर्णय लिया है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे. उन्होंने बताया कि विसर्जन तक घाट पर फोर्स की तैनाती रहेगी.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के शिविर और एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगे. इस मौके पर जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिंतम दास गुप्ता, महासचिव आशुतोष सिंह, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह, बिष्टुपुर, परसुडीह, जुगसलाई के थाना प्रभारी मौजूद थे.

पूजा कमेटियों ने दिये सुझाव

  • पूजा कमेटियों के सदस्यों ने इस निर्णय पर नाराजगी जतायी. आदित्यपुर पूजा कमेटी के सदस्य जगदीश नारायण चौबे ने कहा कि बेली बोधन घाट पर सिर्फ पिछली बार दुर्घटना हुई. वर्षों से उस नदी घाट पर विसर्जन होता रहा है. इसे बंद कर देना उचित नहीं है.
  • आदित्यपुर पूजा कमेटी को सुवर्णरेखा नदी घाट पर विसर्जन करना पड़े तो 7-8 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना होगा. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के पास काफी समय है. 10 दिन में घाट को ठीक भी किया जा सकता है.
  • जुगसलाई कमेटी के सदस्य ने बताया कि ढलान पर मां की प्रतिमा को कंधे पर लेकर जाना दुर्घटना को न्योता देने के समान है. ऐसे में हर कमेटी के लोग जख्मी होंगे. अगर जिला प्रशासन हाइड्रा और क्रेन से प्रतिमा का विसर्जन करे, तो गाड़ी को ऊपर ही रोका जा सकता है.

Also Read

जिला प्रशासन का वादा : दुर्गा पूजा के लिए हर सुविधा होगी उपलब्ध

Prabhat Khabar EXCLUSIVE: जमशेदपुर में बोधनवाला घाट पर ऐसे हुआ ट्रक हादसा, देखें LIVE VIDEO

Jamshedpur News : पूजा पंडालों में वॉलेंटियर तैनात रखें, सीसीटीवी लगायें : डीएसपी

जिला प्रशासन और दुर्गा पूजा कमेटी को तय करना होगा कि दुर्गोत्सव बेहतर ढंग से मनाये : उपायुक्त

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >