Jamshedpur News : छोटा तालसा में हूल माहा सोमवार को

Jamshedpur News : सुंदरनगर क्षेत्र के छोटा तालसा गांव में सोमवार को सिदो-कान्हू हूल माहा मनाया जायेगा. सुबह में पारंपरिक रीति-रिवाज से ग्रामीण वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो की पूजा-अर्चना की जायेगी.

शॉर्ट ड्रामा कंपीटिशन कल, 7 टीम लेगी भाग

Jamshedpur News :

सुंदरनगर क्षेत्र के छोटा तालसा गांव में सोमवार को सिदो-कान्हू हूल माहा मनाया जायेगा. सुबह में पारंपरिक रीति-रिवाज से ग्रामीण वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो की पूजा-अर्चना की जायेगी. पूजा-अर्चना के बाद 40 प्लस युवाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके साथ ही सभी आयु वर्ग के बच्चों व युवक-युवतियों के लिए मनोरंजक खेलकूद का आयोजन होगा.

शाम में मैट्रिक व इंटर पास छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही गीत-संगीत व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. 1 जुलाई को शाम में शॉर्ट ड्रामा कंपीटिशन का आयोजन होगा. इसमें सात ड्रामा टीम भाग लेगी. सिदो-कान्हू सोपोहोद गांवता एवं छोटा तालसा के ग्रामीण इसकी तैयारी में लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >