Jamshedpur News : गृहमंत्री अमित शाह नौ को पोटका में करेंगे चुनावी सभा, जमशेदपुर में रोड शो

Jamshedpur News : भाजपा के वरीय नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नौ नवंबर को जमशेदपुर में रोड शो करेंगे. रोड शो के पहले अमित शाह पोटका विधानसभा में पार्टी का प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे.

– जुबिली पार्क गेट से शुरू होगा रोड शो, भालुबासा गोलचक्कर पहुंच कर होगा संपन्न

– भाजपा ने शुरु की तैयारी, कार्यक्रम के निमित्त प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ली बैठक

Jamshedpur News :

भाजपा के वरीय नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नौ नवंबर को जमशेदपुर में रोड शो करेंगे. रोड शो के पहले अमित शाह पोटका विधानसभा में पार्टी का प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे. अमित शाह का रोड शो दो विधानसभा (पूर्वी जमशेदपुर और जमशेदपुर पश्चिम) में होगा. जहां पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु मैदान में हैं, जबकि जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए के सहयोगी जदयू नेता सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. गृहमंत्री का रोड शो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा. गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा और रोड शो की व्यापक तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची में संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, छतीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छतीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, पश्चिम विस के प्रवासी आलोक चंद्र ठाकुर, आशुतोष राय समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष शामिल हुए. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह की रोड शो की सफलता और भव्यता को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गयी. प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि रोड शो के लिए पार्टी के वरीय नेताओं के साथ प्रस्तावित सड़क मार्ग का जायजा लिया.

सामाजिक संगठन एवं विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता करेंगे अमित शाह का स्वागत

गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्य और विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता पूरे मार्ग में जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे. इसके लिए जगह-जगह स्वागत मंच बनाये जाएंगे. रोड शो के पूरे मार्ग में सजावट की तैयारी की जा रही है. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नीरज सिंह, राजन सिंह, डॉ राजीव, मनोज सिंह, कल्याणी शरण, मंजीत सिंह गिल, अनिल सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अखिल सिंह, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, उज्जवल सिंह, किशोर ओजा, नीतीश कुमार, मुचिराम बाउरी, सागर राय, नीलू मछुआ समेत कई मंडलों के अध्यक्ष-पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >