Jamshedpur News : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई का निधन, अंत्येष्टि

Jamshedpur News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सेन मुंडा (65 वर्ष) का मंगलवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया. वे कैंसर से पीड़ित थे. तीन दिन पहले उन्हें दिल्ली से जमशेदपुर लाया गया था.

Jamshedpur News :

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सेन मुंडा (65 वर्ष) का मंगलवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया. वे कैंसर से पीड़ित थे. तीन दिन पहले उन्हें दिल्ली से जमशेदपुर लाया गया था. भीम मुंडा के निधन पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई राजनीतिक दलों के सांसद, विधायकों ने शोक जताया. घोड़ाबांदा स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकली, जिसके बाद भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में राजनीतिक, सामाजिक, स्थानीय व मीडिया जगत के काफी लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >