Jamshedpur News : काेल्हान विश्वविद्यालय में पीजी में एडमिशन के लिए 17 से भरा जायेगा फाॅर्म

Jamshedpur News : काेल्हान विश्वविद्यालय ने पीजी विभाग व काॅलेजाें में संचालित स्नातकाेत्तर (पीजी) काेर्साें के सत्र 2024-26 में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इसके लिए ऑनलाइन फाॅर्म चांसलर पाेर्टल के माध्यम से 17 अक्टूबर से भरा जा सकेगा.

Jamshedpur News :

काेल्हान विश्वविद्यालय ने पीजी विभाग व काॅलेजाें में संचालित स्नातकाेत्तर (पीजी) काेर्साें के सत्र 2024-26 में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इसके लिए ऑनलाइन फाॅर्म चांसलर पाेर्टल के माध्यम से 17 अक्टूबर से भरा जा सकेगा. विद्यार्थी कोल्हान विवि की अधिकृत वेबसाइट

https://jharkhanduniversities.nic.in

पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर है. प्राप्त आवेदन के आधार पर एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 12 नवंबर काे काेल्हान विवि के सभी विभाग के साथ ही काॅलेज जारी करेंगे. छात्र इनके नाेटिस बाेर्ड या वेबसाइट पर जाकर सूची देख पाएंगे. इसके आधार पर दाखिला 12 से 18 नवंबर तक लिया जाएगा.

एडमिशन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन फाॅर्म भरा जाएगा: 17 अक्टूबर से 7 नवंबर तकप्रथम मेधा सूची का प्रकाशन: 12 नवंबरप्रथम मेधा सूची के आधार पर दाखिले की तिथि: 12 से 18 नवंबरद्वितीय मेधा सूची का प्रकाशन: 20 नवंबरद्वितीय मेधा सूची के आधार पर एडमिशन की तिथि: 20 से 22 नवंबरक्लास की शुरुआत : 23 नवंबर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >