Jamshedpur News : ओपीडी का समय बदलने से कई मरीज बिना इलाज कराये लौटे

Jamshedpur News : डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में चल रहे ओपीडी के समय में परिर्वतन किया गया है.

Jamshedpur News :

डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में चल रहे ओपीडी के समय में परिर्वतन किया गया है. पहले यहां ओपीडी सुबह 9 से शाम 3 बजे तक चलता था. इसको बदलकर सुबह 8 से 12 व शाम 3 से 5 बजे तक कर दिया गया है.

इसकी जानकारी नहीं होने पर कई मरीज 12 बजे या उसके बाद आये तो रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद मिला. ऐसे में कुछ देर इंतजार करने के बाद कई मरीज बिना इलाज कराये ही वापस लौट गये. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को काउंटर बंद होने के बाद लगभग 15 मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ. उन लोगों को शाम तीन बजे आने को कहा गया था, मगर कई लोग वापस चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >