Jamshedpur News : गंदगी फैलानेवाले पुलिसकर्मी के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई : एसएसपी

Jamshedpur News : गोलमुरी पुलिस केंद्र में बुधवार को पुलिस कप्तान किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने सफाई अभियान चलाया.

एसएसपी, ग्रामीण एसपी समेत जवानों ने की साफ-सफाई

Jamshedpur News :

गोलमुरी पुलिस केंद्र में बुधवार को पुलिस कप्तान किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने सफाई अभियान चलाया. सुबह करीब नौ बजे हाथ में झाड़ू लेकर एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य पदाधिकारी व जवान सफाई में जुट गये. इस दौरान सूखे कचरे को इकट्ठा कर जलाया गया. मौके पर एसएसपी ने कहा कि गंदगी से बीमारी फैलती है. गंदगी फैलानेवाले पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने कहा कि गोलमुरी पुलिस केंद्र में काफी गंदगी है. इसकी सफाई के लिये सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है. कॉलोनी में कमेटी गठित कर नियमित साफ-सफाई करायें. पुलिस केंद्र में कई पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है. गंदगी रहने से पुलिसकर्मी या उनका परिवार बीमार पड़ सकता है. सफाई के लिये जेएनएसी और जुस्को से भी मदद ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >