Jamshedpur News : बाघ के बंगाल सीमा पार करने की पुष्टि, कैमरे हटाये गये

Jamshedpur News : दलमा अभयारण्य में विचरण कर रहा बाघ पश्चिम बंगाल की सीमा पार कर गया. जिसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली. जानकारी हो कि बाघ को चांडिल के तुलग्राम-खूंटी के जंगल में 31 दिसंबर को देखा गया था.

Jamshedpur News :

दलमा अभयारण्य में विचरण कर रहा बाघ पश्चिम बंगाल की सीमा पार कर गया. जिसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली. जानकारी हो कि बाघ को चांडिल के तुलग्राम-खूंटी के जंगल में 31 दिसंबर को देखा गया था. यहां से बाघ दलमा पहुंच गया था. बाघ के पंजे के निशान पश्चिम बंगाल के बोंगडुबा जंगल में पाया गया है.

झाड़ग्राम वन विभाग द्वारा उक्त बाघ के बंगाल पहुंचने की पुष्टि के बाद दलमा से कैमरे हटा लिए गए. दलमा में लगाए गए ट्रैकिंग कैमरे सोमवार को हटा लिए गए. बंगाल बॉर्डर तक कुल 12 ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >