टाटा की नगरी जमशेदपुर में ब्लैकआउट, डीवीसी से बिजली की आपूर्ति बंद, लोग परेशान

Jamshedpur News: टाटा स्टील यूआइएसएल ने बताया कि जमशेदपुर के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. जमशेदपुर में डीवीसी ग्रिड में समस्या के कारण हुई है.

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में उस वक्त ब्लैकआउट की स्थिति हो गयी, जब टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से दी जाने वाली बिजली की सप्लाई ठप हो गयी. शाम करीब 7 बजे से लेकर रात करीब 10 बजे बिजली पूरी तरह कट गयी, जिससे हड़कंप मच गया.

डीवीसी से सप्लाइ बंद होने के कारण टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) का सिस्टम ही ट्रिप कर गया, जिस कारण बिजली की सप्लाइ पूरी तरह ठप हो गयी. इस कारण टाटा स्टील के प्लांट के कुछेक हिस्से, टाटा मुख्य अस्पताल, टिनप्लेट अस्पताल, टाटा मोटर्स अस्पताल, एमजीएम अस्पताल समेत अन्य सारे अस्पतालों में भी बिजली कट गयी. काफी मुश्किलों के बाद सिस्टम को दुरुस्त किया गया.

रात करीब 9 बजे के बाद से कुछ एरिया में बिजली की सप्लाइ शुरू हो पायी. रात 9 बजे तक बिष्टुपुर, साकची के कुछ एरिया, नार्दन टाउन, सीएच एरिया में बिजली की सप्लाइ शुरू हुई, लेकिन रात को दस बजे के बाद तक सिदगोड़ा, सोनारी, बारीडीह, बागुनहातू, भुइयांडीह समेत शहर के कई इलाकों में बिजली शुरू नहीं हो पायी थी.

टाटा स्टील यूआइएसएल ने बताया कि जमशेदपुर के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. जमशेदपुर में डीवीसी ग्रिड में समस्या के कारण हुई है. कंपनी ने बताया कि शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम ने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल कार्रवाई की है. एक-एक करके बिजली बहाल की जा रही है.

टाटा स्टील में भी संकट, ब्लास्ट फर्नेस से गैस रिलीज किया गया, आग लगने से हड़कंप मचा

टाटा स्टील में भी बिजली की सप्लाइ को लेकर संकट हो गयी. ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिलीज किया गया. इसको लेकर तय प्रोटोकॉल के अनुसार गैस को रिलीज किया गया तो फर्नेस में आग लगाकर गैस को रिलीज किया गया. यह प्रोटोकॉल था. लेकिन इसको लेकर हड़कंप मच गया. चूंकि, बिजली की सप्लाइ बाधित हो गयी थी, इस कारण फर्नेस भी बंद हो गया था, जिसके बाद सारे गैस को रिलीज किया गया.

टाटा स्टील ने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है. टाटा स्टील के उक्त फर्नेस से गैस रिलीज जलाकर ही किया जाता है. उसी का हिस्सा था. कर्मचारियों को भी उस दौरान सेफ इलाके में शिफ्ट किया गया. काफी देर के बाद फिर से बिजली की सप्लाइ शुरू हुई. इस कारण टाटा स्टील का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है या नहीं, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है.

टीएमएच, टाटा मोटर्स समेत अन्य अस्पतालों में छाया अंधेरा

टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), टाटा मोटर्स, टिनप्लेट, एमजीएम अस्पताल समेत कई अस्पताल में ब्लैक आउट हो गया. डीजी सेट के जरिये बिजली को फिर से बहाल किया गया. इस दौरान अस्पताल में भी हड़कंप मच गया. टीएमएच की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कुछ देर के लिए बिजली की सप्लाइ बाधित हुई थी, लेकिन बैक अप रेडी था, जिस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है.

जमशेदपुर में क्यों हुआ ब्लैकआउट

डीवीसी के ग्रिड से अचानक बिजली की सप्लाइ बंद हो गयी. इससे टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल में बिजली की सप्लाइ बंद हो गयी, इस कारण यह परेशानी हुई. डीवीसी के मुताबिक, करीब 100 मेगावाट बिजली की सप्लाइ टाटा को की जाती है, जिसकी सप्लाइ करीब 20 मिनट तक बिजली की सप्लाइ रुक गयी थी. लेकिन इसको रिस्टोर कर दिया गया है.

Also Read

जमशेदपुर व आदत्यिपुर में दो घंटे ब्लैक आउट

ट्रांसफॉर्मर उड़े, कई इलाके में ब्लैक आउट

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >