Jamshedpur News : झामुमो और कांग्रेस की वादाखिलाफी को दिखायेगा भाजपा का पंच-प्रण संकल्प : दिनेश कुमार

Jamshedpur News : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार के उस बयान पर विरोध जताया, जिसमें उन्होंने भाजपा के पंच-प्रण को जुमला बताया.

Jamshedpur News :

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार के उस बयान पर विरोध जताया, जिसमें उन्होंने भाजपा के पंच-प्रण को जुमला बताया. रविवार देर शाम को भाजपा नेता दिनेश कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा द्वारा घोषित ‘गोगो योजना’ की महिलाओं के मध्य सर्व-स्वीकार्यता से झारखंड की कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार घबरा गयी है. भाजपा के शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने से डॉ अजय कुमार सरीखे नेताओं परेशान हो गये हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने युवाओं को ठगा है. हर साल पांच लाख रोजगार देने के मामले में सरकार ने युवाओं को ठगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >