Jamshedpur News : सिंगराई में बाबूराम हांसदा को मिला प्रथम पुरस्कार

सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में रविवार को आदिवासी नवयुवक क्लब व तालसा ग्रामसभा की ओर से सेंदरा बोंगा व सिंगराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

तालसा में रविवार को सेंदरा बोंगा व सिंगराई कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur News :

सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में रविवार को आदिवासी नवयुवक क्लब व तालसा ग्रामसभा की ओर से सेंदरा बोंगा व सिंगराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सेंदरा बोंगा में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए और देवी-देवताओं की चरणों में माथा टेका. उन्होंने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं सिंगराई कार्यक्रम में 10 टीम पहुंचे थे. सिंगराई टीम ने नृत्य व गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुखिया कान्हू मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नायके बाबा हबीराम मुर्मू, आदिवासी नवयुवक क्लब के अध्यक्ष साहेबराम मुर्मू, रामचंद्र टुडू, वकील हेंब्रम, गंगाराम मुर्मू, दारोगा हेंब्रम, शिशु मुर्मू, सिदलाल टुडू, कारू टुडू, सिमल टुडू व गालु हांसदा मौजूद थे.

इन्हें मिला पुरस्कार

अतिथियों ने दामुडीह निवासी बाबुराम हांसदा व टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया. वहीं द्वितीय-चंद्रमोहन मुर्मू (किंदवा), तृतीय- मानु मुर्मू (दामपड़ा), चतुर्थ-छोटो मुर्मू (काेचा रामगढ़), पांचवां-काशीनाथ सोरेन (ओडिशा), छठा- जोगेन मुर्मू (चडरी रोहोड़ बुरू), सातवां-भुगलू सोरेन (कुदादा), आठवां-सांखो हांसदा (बलियासाई बाका दुमहा, ओडिशा), नवम-राम सोरेन (सितांड़ी) एवं दसवां पुरस्कार पोटेल हांसदा (लोवाडीह) को दिया गया. सेंदरा बोंगा व सिंगराई कार्यक्रम में विभिन्न गांव के स्थानीय लोग काफी संख्या में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >