Jamshedpur News : संपत्ति से बेदखल होने से नाराज बेटे ने पिता के साथ की मारपीट, केस

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जाेन नंबर-7 के रहने वाले अनिल कुमार झा ने अपने बेदखल पुत्र राजीव कुमार झा के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की नियत से कुआं में डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जाेन नंबर-7 के रहने वाले अनिल कुमार झा ने अपने बेदखल पुत्र राजीव कुमार झा के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की नियत से कुआं में डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. मामला एक नवंबर का है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार झा और राजीव कुमार झा दोनों पिता-पुत्र है. संपत्ति को लेकर दोनों का पूर्व में भी विवाद हो चुका है. एक नवंबर को संपत्ति विवाद को लेकर ही झगड़ा हुआ था. उसी दौरान राजीव झा ने अपने पिता अनिल कुमार झा पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. उसके बाद जान मारने की नियत से कुआं में फेंकने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार झा ने उसे बेदखल कर दिया है. उसके बाद भी संपत्ति और पुराने विवाद को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >