Jamshedpur News : बिष्टुपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, चालक से ऐसे टाला बड़ा हादसा

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत टीएमएच के पास बुधवार को बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी. हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुये बच्चों को समय रहते वैन से बाहर निकाल लिया.

पौधों में पानी डाल रहे टैंकर से बुझायी गयी आग

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत टीएमएच के पास बुधवार को बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी. हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुये बच्चों को समय रहते वैन से बाहर निकाल लिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. वैन को सड़क किनारे खड़ा कर चालक ने पहले बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. नजारा देख लोग जुट गये. कुछ दूरी पर एक टैंकर पौधों में पानी डाल रहा था, जिसे बुलाकर आग पर काबू पाया गया. वैन में बेल्डीह चर्च स्कूल के बच्चे सवार थे.

25 साल से ज्यादा पुरानी है स्कूल वैन

टीएमएच के पास जिस स्कूल वैन में आग लगी. वह 25 वर्ष से ज्यादा पुरानी है. स्कूल वैन का नंबर (बीआर 20ई 4555) बिहार नंबर का रजिस्ट्रेशन है. ऐसे में पुराने वाहनों से बच्चों को स्कूल ले जाना और पहुंचाना खतरनाक हो सकता है. जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >