जमशेदपुर के चांडिल डैम से मिला ट्रेनी पायलट का शव, अब भी जारी है लापता विमान की खोजबीन

जमशेदपुर के चांडिल डैम से एक लापता ट्रेनी पायलट का शव बरामद हुआ है. हालांकि लापता विमान की खोजबीन अब भी जारी है.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चांडिल डैम में गिरे लापता विमान की खोजबीन लगातार तीसरे दिन भी जारी है. इस दौरान गुरुवार सुबह बड़ी सामने आयी कि एक ट्रेनी पायलट का शव बरामद हुआ है. शव की बरामदगी एक मछुआरे ने की. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आस पास के लोगों और प्रशासन को दी. हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है.

कैसे हुई शव की बरामदगी

चांडिल डैम से मिले शव की पहचान ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के रूप में हुई है. दरअसल एक मछुआरा चांडिल डैम में मछली पकड़ रहा था. इस दौरान उसे ट्रेनी पायलट का शव बरामद हुआ. अहले सुबह ही नेवी की टीम खोजबीन के लिए चांडिल पहुंची थी. खबर लिखे जाने तक वह चांडिल डैम के अंदर नहीं घुसी है. बीती रात ही भारतीय वायु सेना की टीम विशेष विमान रांची एयरपोर्ट पहुंची थी.

क्या है मामला

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान क्रैश होकर डैम में गिर गया था. उड़ाने भरने के 15 मिनट के बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था. जिसके बाद से ही उसकी खोजबीन जारी है. विमान में एक और पायलट मौजूद थे. जिसका शव अब तक बरामद नहीं हुआ है. टाटा स्टील का हेलीकॉप्टर दलमा के जंगलों के ऊपर उड़ान भर कर आसमान से विमान की तलाश कर चुका है, जबकि एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम के पानी के अंदर विमान की तलाश की. लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिली.एनडीआरएफ की असफलता के बाद सरायकेला जिला प्रशासन ने भारतीय नौ सेना से मदद लेने का फैसला लिया था.

रेस्क्यू ऑपरेशन में क्यों हो रही है दिक्कत

चांडिल डैम का जलस्तर बारिश के कारण बढ़ गया है, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है. पांच गेट खोलकर पानी कम करने की कोशिश की गयी. पांच गेट से पानी हर समय निकल रहा है. लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ है.

Also Read: जमशेदपुर से लापता विमान को अब खोजेगी इंडियन नेवी, NDRF को नहीं मिली सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >