jamshedpur Media cup cricket : बार एसोसिएशन ने सोनारी शालीन को हराया

jamshedpur sports news cricket. मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बार एसोसिएशन व सोनारी शालीन के बीच मैच खेला गया.

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बार एसोसिएशन और सोनारी शालीन के बीच रोमांचक मैच खेला गया. इसमें बार एसोसिएशन की टीम विजयी रही. सोनारी शालीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट पर 77 रन बनाये. जवाब में बार एसोसिएशन की टीम 6.5 ओवर में एक विकट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच से पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास व कुमार राजेश रंजन का विधिवत स्वागत प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया. मैच के दौरान प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सह सचिव वेद प्रकाश गुप्ता, सह सचिव अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष गंगाधर पांडे, पूर्व अध्यक्ष बी श्रीनिवास, पूर्व महासचिव श्याम झा, चंद्रशेखर, मनप्रीत सिंह, जिया सिंह, परमेश्वर गोराई, समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >