Jamshedpur News : राजनीति को सेवा का माध्यम बनायें, व्यवसाय का नहीं : सरयू राय

Jamshedpur News : बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा है कि राजनीति में सक्रिय लोग अपना निजी स्वार्थ त्याग कर सेवा की भावना रखें और राजनीति में जो संकट आये

बारीडीह के भाजमो कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

Jamshedpur News :

बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा है कि राजनीति में सक्रिय लोग अपना निजी स्वार्थ त्याग कर सेवा की भावना रखें और राजनीति में जो संकट आये, उसे झेलने की क्षमता रखें. इसके पूर्व विधायक सरयू राय और भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने समारोह का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक गोयल, अजय सिन्हा, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >