जेमको चौक से गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग पर नारकीय स्थिति, घुटने तक भरा पानी

जमशेदपुर में जेमको चौक से गुरुद्वारा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव ने स्थिति नारकीय बना दी है. वहीं, काली मंदिर के पास सड़क कटने से सैकड़ों मजदूरों को 2 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है. स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से लोगों में आक्रोश है.

जमशेदपुर: जेमको चौक से गुरुद्वारा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण स्थिति नारकीय हो गई है. बारिश के बाद सड़क पर घुटने तक पानी भर जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है. बड़े और दोपहिये छोटे वाहन किसी तरह पानी को पार कर रहे हैं, लेकिन पैदल चलने वाले लोगों के लिए इस रास्ते से गुजरना लगभग असंभव हो गया है.

रोजमर्रा के काम से निकलने वाले राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. सड़क पर बने गड्ढों में जलजमाव होने से हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों का गुस्सा फूट रहा है और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ तीव्र रोष व्याप्त है.

काली मंदिर के पास मुख्य सड़क कटी, प्रशासन बेखबर

दूसरी ओर, जेमको चौक से सलगाझरी फाटक की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है. यहां काली मंदिर के समीप मेन रोड लंबे समय से पूरी तरह कट चुका है. सड़क का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन लंबे समय से जारी इस जनसमस्या पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया है. जिम्मेदार विभाग की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे का इंतजार करती दिख रही है.

सैकड़ों मजदूरों की बढ़ी परेशानी

2 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर इस जर्जर और कटे रास्ते का खामियाजा सबसे ज्यादा क्षेत्र के मेहनतकश वर्ग को भुगतना पड़ रहा है. परसुडीह, शंकरपुर, सोपोडेरा और बामनगोड़ा क्षेत्र के सैकड़ों मजदूर रोजाना काम के सिलसिले में इसी मुख्य सड़क से आना-जाना करते हैं.

सड़क कट जाने से यह मार्ग पूरी तरह असुरक्षित हो गया है. अब लोगों को सलगाझरी से कॉम्बिंग मिल होते हुए जेमको चौक, गोलमुरी और नीलडीह की तरफ जाने के लिए लगभग 2 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है. इससे न सिर्फ मजदूरों और राहगीरों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. लोगों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >