Jamshedpur News : लोको पायलटों को सांप काटने पर उपचार का दिया प्रशिक्षण

Jamshedpur News : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के माध्यम लोको पायलटों को सांप काटने पर कैसे प्राथमिक उपचार करना है, इसका प्रशिक्षण दिया.

फायर संयंत्र के प्रयोग व रख-रखाव की भी दी जानकारी

Jamshedpur News :

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के माध्यम लोको पायलटों को सांप काटने पर कैसे प्राथमिक उपचार करना है, इसका प्रशिक्षण दिया. साथ ही सावधानी के साथ फायर संयंत्र के प्रयोग व रख-रखाव के बारे में भी बताया. एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची, आद्रा, बोकारो, संतरागाछी, खड़गपुर व चक्रधरपुर के प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए. रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि लोको पायलटों को रात्रि पहर ड्यूटी आने-जाने के क्रम में व जंगल में खड़ी इंजन की जांच के दौरान विषैले और विषहीन सांप का कई दफा सामना करना पड़ता है. ऐसे में विषैले सांप के काटने व उसका लक्षण जानना जरूरी है, ताकि उसका उपचार किया जा सके. उन्होंने दांत के निशान और लक्षण के बारे में बताया.

वहीं पीपीटी के माध्यम से इलेक्ट्रिक इंजन और डीजल इंजन में रखे गए फायर संयंत्र के रख-रखाव और उसका प्रयोग कैसे करना है, इस बारे में बताया. डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने फायर संयंत्र का प्रयोग कर जीवंत प्रशिक्षण दिया और सीपीआर देने की विधि बतायी. वहीं अनामिका मंडल ने प्राथमिक चिकित्सा में बैंडेज करने की विधि बतायी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में चीफ इंस्ट्रक्टर पीके सेनापति, संतोष भगत के साथ 200 प्रशिक्षणार्थी लोको पायलट उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >