टेल्को के भुवनगिरी मंदिर में 4 को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कथक नृत्य और भजन होंगे मुख्य आकर्षण

टेल्को स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. विशेष पूजा, कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां और महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा. भक्तों से सपरिवार पधारने की अपील की गई है.

जमशेदपुर: टेल्को स्थित श्री कृष्ण मंदिर, भुवनगिरी (भुवनेश्वरी) टेंपल कॉम्प्लेक्स में 4 सितंबर (शुक्रवार) को श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती, सांस्कृतिक संध्या और महाप्रसाद वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उत्सव की शुरुआत शाम 5:45 बजे संध्या आरती के साथ होगी.

इसके उपरांत शाम छह बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे. शाम साढ़े छह बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले सांस्कृतिक सत्र में श्रीकृष्ण भक्ति और लीलाओं पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियां होंगी. इस दौरान कोलकाता से आमंत्रित प्रख्यात कथक नृत्यांगना देवलीना लाहिरी एवं रिशिता मोइत्रा शास्त्रीय कथक नृत्य की विशेष प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी. इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया जाएगा.

मध्यरात्रि में भगवान के प्राकट्य और महाआरती के बाद उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजन समिति ने जमशेदपुर और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं मित्रों सहित अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य फल और श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है. मंदिर समिति के अनुसार भक्तों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >