यूपी के अंकित ने होटल कारोबारी निखार को मारी थीं तड़ातड़ 11 गोलियां, इस जेल में बनी थी हत्या की योजना, राघव ने इसलिए दी थी 15 लाख की सुपारी...

जमशेदपुर में 9 दिन पहले हुई होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश दुमका जेल में रची गई थी, जिसके लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. मामले में अब तक छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

जमशेदपुर : देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या और जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच गणेश सिंह के करीबी कदमा विजया हेरिटेज फेज 6 निवासी और होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या 9 दिन पहले 24 अगस्त को हुई थी. हत्या की योजना दुमका जेल में बनी, जबकि शूटरों को फाइनांस से लेकर अन्य सुविधा सोनारी खूंटाडीह निवासी अशोक सिंह राघव ने किया था. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के अंकित सिंह ने ही निखार सबलोक को 11 गोलियां मारी थीं.

अखिलेश व गणेश के बीच अदावत का हिस्सा है हत्याकांड

यह हत्याकांड अखिलेश सिंह और गणेश सिंह के बीच अदावत का भी एक हिस्सा है. बुधवार को केस का उद्भेदन करते हुए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक छह अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दो पिस्तौल, कार और छह मोबाइल जब्त किये गये हैं.

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों में अशोक सिंह राघव के अलावा मानगो-डिमना रोड स्थित लक्ष्मण नगर के संजय पथ निवासी सुनील रजक, रितेश सिंह, सोनारी सिदो कान्हू बस्ती निवासी सुशील केराई, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के मांगपुर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस और सुल्तानपुर गोलबरा निवासी अंकित सिंह शामिल हैं. अंकित ने ही निखार सबलोक को गोली मारी थी. होटल टेंथ माइल स्टोन में मिले सीसीटीवी फुटेज में भी अंकित सिंह की तस्वीर मिली थी. उसके साथी की तलाश की जा रही है.

अशोक सिंह राघव ने 15 लाख की दी थी सुपारी

एसएसपी वकारिब ने बताया - निखार सबलोक की हत्या के लिए अशोक सिंह राघव ने 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी. उनलोगों का चांडिल में जमीन को लेकर विवाद था. हत्याकांड में अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अशोक सिंह राघव पर बिष्टुपुर थाना में रंगदारी का केस दर्ज है. इसके अलावा सुनील रजक पर मानगो और बागबेड़ा थाना में तीन, रितेश सिंह पर उलीडीह थाना में दो, सुशील केराई पर सोनारी थाना में सात और अंकित सिंह पर सुल्तानपुर (यूपी) के कोतवाली देहात थाना में पांच केस दर्ज हैं.

सोनारी में छुपे थे शूटर, हत्या के बाद तुरंत भागे रांची

सरायकेला एसपी मनोज सुवर्गीयारी ने बताया - शूटर सोनारी में ही छुपे थे. उनके छुपने की व्यवस्था सुशील केराई ने करायी थी. उसी ने निखार सबलोक की पहचान शूटरों को करायी थी. इसके अलावा रहने-खाने की व्यवस्था भी करायी थी. 24 अगस्त को होटल टेंथ माईल स्टोन में निखार की हत्या के बाद आइ-10 कार से शूटर भागे. इस दौरान टोल प्लाजा पर भी बचकर निकल गये और रांची में कार को लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गये. इस मामले में फरार शूटर समेत अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

छापेमारी टीम में जमशेदपुर व सरायकेला के पुलिस पदाधिकारी थे शामिल

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि निखार सबलोक की हत्या के बाद डीआइजी ने जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस पदाधिकारियों की एसआइटी गठित की थी. टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >