jamshedpur Horse Show At Sonari : 84 घुड़सवारों ने दिखाये हैरतंगेज कारनामे

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से गुरुवार को जमशेदपुर राइडिंग क्लब, सोनारी में वार्षिक हॉर्स शो का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से गुरुवार को जमशेदपुर राइडिंग क्लब, सोनारी में वार्षिक हॉर्स शो का आयोजन किया गया. इसमें 84 घुड़सवारों ने अपने हैरतंगेज कारनामा से वहां पर मौजूद सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया. इस आयोजन के माध्यम से बच्चों और वयस्कों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक घुड़सवारी खेल की भावना को बढ़ावा देते हुए उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था. इस हॉर्स शो में अलग-अलग आयु वर्ग के लिए स्पर्धाएं हुईं. राइडिंग स्कूल के प्रशिक्षु व दूसरे शहर से आये घुड़सवारों ने बॉल एंड बकेट रेस, पोल बेंडिंग, रिंग पेगिंग, टेंट पेगिंग और शो जंपिंग सहित छह अलग अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा की. इस शो में कुल 11 से अधिक घोड़े शामिल हुए, जिनमें 9 थोरब्रेड (थोरब्रेड एक घोड़े की नस्ल है जिसे घुड़दौड़ के लिए विकसित किया गया है.) और दो जांस्करी (जांस्करी उत्तरी भारत में लद्दाख के छोटे पहाड़ी घोड़े की एक नस्ल है, इसका नाम जांस्कर घाटी के नाम पर रखा गया है.) पोनी नस्ल के घोड़े शामिल हुए. कोच दुष्यंत कुमार के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में 84 में से 54 प्रभावशाली प्रतिभागियों ने पदक हासिल किए. समापन समारोह में डीबी सुंदर रामम, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर स्वस्तिका बसु (एमडी, जैमिपॉल) तथा अजय गुप्ता (जेनरल मैनेजर, मार्केटिंग एवं सेल्स, जेसीएपीसीपीएल), मुकुल चौधरी, हेमंत गुप्ता, कैप्टन मनीष व अन्य लोग मौजूद थे. बेस्ट राइडर ट्रॉफी विजेता: प्रत्यक्षा सिंह (6 वर्ष) दर्शन सिंह भाटिया (7 वर्ष) तनिशा महापात्रा (8 वर्ष) लिवांश तनेजा (9–10 वर्ष) निहित अग्रवाल (11–12 वर्ष) हर्निका (13–14 वर्ष) शौर्य सिंह (15–18 वर्ष) मयंक अग्रवाल (18 वर्ष से ऊपर) धनंजय कुमार (मास्टर्स 50 )

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >