Jamshedpur News : उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं.

हाईटेंशन तार की शिफ्टिंग, आवास स्वीकृति, फीस माफी समेत कई मामले पहुंचे

Jamshedpur News :

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान प्राप्त आवेदनों को लेकर उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर एक दिव्यांगजन को त्वरित सहायता देते हुए इ-ट्राइ साइकिल प्रदान की गयी. साथ ही कई अन्य आवेदनों का भी ऑन द स्पॉट समाधान किया गया.

जन शिकायत निवारण दिवस में मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति से जुड़े हाई टेंशन तार की शिफ्टिंग, आवास स्वीकृति, स्कूल फीस माफी, आवास पर अवैध कब्जा एवं धमकी, रोजगार, पेट्रोल पंप के लिए एनओसी, भूमि संबंधी विवाद और दुकान आवंटन से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए. इसके अतिरिक्त पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित लंबित मामलों, बच्चे के नेत्र उपचार के लिए सहायता तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन भी आये. उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >