अपराध करने से पहले जमशेदपुर पुलिस ने 3 युवकों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में दो जगहों से पुलिस ने हथियार के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. ये लोग अलग-अलग अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे.

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने शहर में 2 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहे 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से एक 7.65 एमएम की पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. घटना कदमा और जुगसलाई थाना क्षेत्र की है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन करके यह जानकारी दी.

आरपी पटेल स्कूल के पास से हथियार के साथ युवक पकड़ाया

एसएसपी कार्यालय के सभागार में सिटी एसपी ने बताया कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के आरपी पटेल स्कूल के पास से जुगसलाई पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. युवक का नाम पिंटू सिंह है. वह जुगसलाई छपरहिया मुहल्ला का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक 7.65 एमएम की एक पिस्टल बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया.

आरपी पटेल स्कूल मैदान से पुलिस ने खदेड़कर पिंटू को पकड़ा

सिटी एसपी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरपी पटेल स्कूल मैदान में एक युवक स्कूटी पर बैठा है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना मिलने के साथ ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और जुगसलाई पुलिस को फौरन छापेमारी के लिए भेजा गया. पुलिस को देखकर पिंटू मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रामजनमनगर छठ घाट के पास से दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

सोमवार की रात को कदमा पुलिस ने देसी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में कदमा रामजनमनगर का रहने वाला गणेश महतो और करण तंतूबाई शामिल है. दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया. सिटी एसपी ने बताया कि ये दोनों भी रामजनमनगर छठ घाट के पास बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, मगर पुलिस ने उससे पहले ही दोनों को दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि गणेश महतो पूर्व में 2 बार अलग-अलग केस में जेल जा चुका है. करण भी एक बार जेल जा चुका है. गणेश ने पुलिस को बताया कि उसे हथियार किसी ने रखने के लिए दिया था.

इसे भी पढ़ें

तेलंगाना टनल हादसा : सुरंग तक पहुंचे गुमला के श्रमिकों के परिजन, आंखों में आ गये आंसू

शिवालयों से घिरा है गुमला, शिवरात्रि पर जलार्पण करने बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं श्रद्धालु

खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video

सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार?

25 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देख लें रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >