जमशेदपुर: नाबालिग को इंस्टाग्राम पर करता था मैसेज, विरोध जताने पर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

जमशेदपुर में नाबालिग को मैसेज करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर 6 में बुधवार की शाम नाबालिग को इंस्टाग्राम पर मैसेज करने पर आपत्ति जताने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. बाद में दोनों पक्ष की ओर से पथराव भी हो गया. इस घटना में एक पक्ष से नाबालिग के माता-पिता घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से संजीत बिन नामक व्यक्ति को चोट लगी है. यह हंगामा करीब आधा घंटा तक चला. सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा.

नाबालिग को मैसेज कर करता था परेशान

नाबालिग के अनुसार संजीत बिन का भतीजा धर्मेंद्र उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज कर परेशान करता था. पहले भी धर्मेंद्र बिन को इसके लिए मना किया गया था. बावजूद इसके वह मैसेज कर रहा था. बुधवार की सुबह उसके घरवाले आये थे. मां -पापा उन्हें समझा रहे थे. इसी बीच धर्मेंद्र बिन के चाचा संजीत बिन और उसका बेटा राहुल बिन ने नाबालिग के पिता पर पत्थर से हमला कर दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इसके बाद बीच- बचाव करने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की. संजीत बिन और राहुल बिन के साथ उसके घरवाले भी पहुंचकर गाली- गलौज कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर वे लोग पत्थर चलाने लगे. दूसरी ओर, संजय बिन ने दूसरे पक्ष पर मारपीट व पथराव करने का आरोप लगाया है. दोनों पक्ष ने जमशेदपुर के साकची थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: अनुशासनहीनता के आरोप में जमशेदपुर भाजयुमो के दो पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >