चुनावी सभा से लौट रही महिलाओं पर फेंका जूठा सत्तू, रेल थाना में शिकायत

चुनावी जनसभा से लौट रही महिलाओं के चेहरे पर फेंका जूठा सत्तू, रेल थाना में शिकायत

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा से लौट रही महिलाएं व अन्य लोगों पर एक युवक ने जूठा सत्तू चेहरे पर फेंक दिया. विरोध करने पर युवक ने सभी को गाली दी. कार में बैठी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. इस मामले में कार में सवार गुरुवारी हांसदा ने टाटानगर रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना मंगलवार शाम की है. गुरुवारी ने बताया कि वह कार से माचनो हांसदा, दीपक महतो, दशरथ बेसरा के साथ गोपाल मैदान स्थित जनसभा में गये थे. सभा समाप्त होने के बाद वे सुंदरनगर स्थित कुदादा घर की ओर लौट रहे थे. जब उनकी कार स्टेशन पार्किंग के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी के सामने एक युवक अचानक आ गया. जब उन लोगों ने उसे हटने को कहा तो उसने हाथ में पकड़े जूठा सत्तू का ग्लास उनके चेहरे पर फेंक दिया. घटना के बाद सभी बागबेड़ा थाना पहुंचे. जहां जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उन लोगों को रेल थाना टाटानगर में शिकायत करने की बात की. इसके बाद रेल पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >