जुगसलाई : मटका अड्डे पर छापेमारी में तीन गिरफ्तार

जुगसलाई : मटका अड्डे पर छापेमारी में तीन गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जुगसलाई खटिक मोहल्ला में चल रहे मटका अड्डे में बुधवार की रात की गयी छापेमारी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में अजय प्रसाद, सागर दास और मंटू दास शामिल हैं. मौके से पुलिस ने 1850 रुपये, बोर्ड, कॉपी व मार्कर पेन बरामद किया था. जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद ने बताया कि बुधवार की रात को वरीय अधिकारी से सूचना मिली थी कि खटिक मोहल्ला के पास मटका का खेल चल रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मटका अड्डे का संचालक समेत कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल हो गये. पुलिस फरार लोग और संचालक के बारे में पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >