फोटो- सूरजन जमशेदपुर. बागबेड़ा हरहरगुट्टू काली मंदिर के पास रहने वाले साहिल दास को तुशांत, विशाल , राजा और कुणाल व अन्य युवकों ने लाठी- डंडा और रॉड से हमला कर घायल कर दिया. घटना गुरुवार देर शाम की है. साहिल दास ने बागबेड़ा थाना में केस दर्ज कराया है. साहिल ने बताया कि होली के दिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. गुरुवार की शाम उनके साथ मारपीट की गयी. थाने में केस दर्ज कराने के बाद साहिल को परिजन इलाज कराने सदर अस्पताल लेकर गये.
बागबेड़ा : आपसी रंजिश में युवक पर हमला
बागबेड़ा : आपसी रंजिश को लेकर युवक पर हमला

बागबेड़ा : आपसी रंजिश में युवक पर हमला