टेल्को : पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस जवानों से उलझने वाले दो गिरफ्तार

टेल्को : छापेमारी के दौरान पुलिस गश्ती पार्टी से उलझे, दो गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों की कार से भुजाली, तलवार, हॉकी और शराब की बोतल की बरामद

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

टेल्को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में टेल्को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी काले रंग की स्कॉर्पियो कार जब्त की है. पुलिस ने भुजाली, तलवार, हॉकी और शराब की बोतल की बरामद की है. गिरफ्तार होने वालो में सिदगोड़ा निवासी संजय सिंह उर्फ जोजाे और तारकंपनी समीप रहने वाले अमरजोत सिंह शामिल है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया. घटना रविवार देर रात की है. टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि देर रात को पुलिस गश्ती कर रही थी. उसी दौरान पुलिस ने देखा कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार में कई लड़के सवार है. शक के आधार पर पुलिस की गश्ती पार्टी जब कार पर सवार युवकों को गाड़ी से नीचे उतरने की बात कही तो पहले उन लोगों ने उतरने से मना कर दिया. उसके बाद जब पुलिस ने उन लोगों को जबरन उतारने का प्रयास किया. इस दौरान युवकों ने पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया. हमला के बाद कुछ लड़के मौके से फरार हो गये. लेकिन पुलिस ने जोजो और अमरजोत को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि जोजो और अमरजोत पर कई आपराधिक मामले दर्ज है. दोनों चार बार जेल भी जा चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >