गोलमुरी : पूर्व सैनिक की बेटी के गले से सोने के चेन की छिनतई

गोलमुरी : पूर्व सैनिक की बेटी के गले से सोने का चेन छिनतई

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टिनप्लेट चौक के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने पैदल जा रही युवती से हीरा लगे सोने की चेन छीन ली. घटना दो मई की है. घटना के संबंध में पूर्व भारतीय वायु सैनिक अनंत राज मंडल ने अज्ञात के खिलाफ गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में अनंत राज ने बताया कि उनकी बेटी पैदल टिनप्लेट की ओर जा रही थी. उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आये और गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. चेन में हीरे का लॉकेट लगा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >