बागबेड़ा : पड़ोसी के घर में घुसे युवक को चोरी करते पकड़ा, जेल

बागबेड़ा : पड़ोसी के घर में घूसे युवक को चोरी करते पकड़ा, जेल

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बागबेड़ा थानांतर्गत प्रधान टोला के रहने वाला कुंदन सिंह को बागबेड़ा पुलिस ने चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया. मामला मंगलवार देर रात का है. कुंदन सिंह चोरी के मामले में तीन चार बार पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था. इस मामले में कुंदन सिंह के खिलाफ विवेक कुमार ने केस दर्ज कराया था. कुंदन ने विवेक के घर में पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है.

बागबेड़ा पुलिस ने बताया कि कुंदन सिंह पड़ोसी विवेक के घर में चोरी करने के लिए घुसा था. चोरी करने के दौरान ही विवेक के परिवार के लोगों की नींद खुल गयी. हल्ला करने पर परिवार के और भी लोग जग गये. इस दौरान लोगों ने कुंदन को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया. सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कुंदन सिंह को पकड़ कर थाना ले गयी, जहां बुधवार को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >