पहली पत्नी को मायके भेज पति ने की दूसरी शादी, एसएसपी से शिकायत

पहली पत्नी को मायके भेज पति ने की दूसरी शादी, एसएसपी से शिकायत

फोटो- 15 एसएसपी ,

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 17 में रहने वाले बिस्मिल मोलन आरिफ ने पत्नी को मायके भेज कर दूसरी शादी कर ली. पत्नी शहनाज परवीन ने बिस्मिल मोलन आरिफ के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. शहनाज ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों के बाद से पति मारपीट करने व प्रताड़ित करने लगा. बेटी को जन्म देने पर वह अस्पताल में ही मुझे छोड़ कर फरार हो गया था. उसके बाद वह उसे मायके में छोड़ कर चला गया. अब उसने दूसरी शादी कर ली है तथा दूसरी पत्नी के साथ जुगसलाई में रह रहा है. इस संबंध में शहनाज ने महिला थाना साकची में भी शिकायत दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >