जमशेदपुर : एडीजे-4 कोर्ट में सोमवार को गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर भुइयांडीह स्थित नया कोर्ट कैंपस में सुनवाई के दौरान हुए 12 वर्ष पूर्व फायरिंग का प्रयास करने व इस घटना के बाद फायरिंग का प्रयास करने वाले छब्बू की पिटाई मामले में आरोप गठित नहीं हो सका. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से विद्या सिंह, प्रकाश झा मौजूद थे. जबकि केस में गैंगस्टर अखिलेश सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. लेकिन अन्य 14 आरोपियों में आरोपी कन्हैया सिंह, प्रिंस सिंह व मनींद्र सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई पर सभी आरोपियों को उपस्थित होने का आदेश दिया. कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई की तिथि 14 मई निर्धारित किया है. कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई पर उपस्थित नहीं होने वाले आरोपियों की बेल बॉड रद्द करने की चेतावनी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
