घाटशिला: दुर्ष्कम व हत्या के आरोपी ने कहा मैं दोषी नहीं हूं, दुश्मन व पुलिस ने फंसाया
जमशेदपुर.
पॉक्सो
विशेष कोर्ट में गुरुवार को घाटशिला थाना में दर्ज नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी शिव चरण सोरेन की 313 की गवाही हुई. आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका नाम शिवचरण सोरेन है, लेकिन मुहल्ले में उनके दुश्मन व पुलिस ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के केस में मोहन सोरेन उर्फ शिवचरण सोरेन बताकर अभियुक्त बना दिया. इतना हीं नहीं जनवरी 2021 को हुए घटना के बाद अबतक जेल में बंद है, जबकि नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या मोहन सोरेन ने की. मोहन सोरेन और शिव चरण सोरेन दो आदमी है, लेकिन पुलिस को यह बात कई बार बताने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने एक ना सुनी. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय राठौर मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।