800 करोड़ के जीएसटी घोटाले का मामला
जमशेदपुर:
800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाला में मंगलवार को भारत सरकार जीएसटी पैनल की ओर से अधिवकता संजीव रंजन बरीयार ने कोलकाता निवासी सह आरोपी सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता के खिलाफ वित्तीय अपराध के जमशेदपुर के विशेष कोर्ट(एसीजेएम) में चार्जशीट जमा किया. चार्जशीट में कोलकाता से गिरफ्तार किये उक्त गुप्ता ब्रदर्स ने 135 कंपनी के फर्जी इवे बिले 800 करोड़ का जीएसटी घोटाला करने का साक्ष्य जमा किया.गौरतलब हो कि दो माह पूर्व पांच हजार करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले करने के दो आरोपियों अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता (जुड़वा भाई) को जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
