जमशेदपुर: झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में सोमवार को मानगो नगर निगम व मानगो अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर तोड़ने की कार्रवाई की. राजस्व कर्मचारी, अमीन की रिपोर्ट पर श्याम सुंदर अग्रवाल के घर के आगे के हिस्से जिसमें छज्जा बना हुआ था, उसे तोड़ा गया. मानगो नगर निगम उप नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने बताया कि हाइकोर्ट के निर्देश के आलोक में कार्रवाई की गयी है. इसके लिए घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया था. वहीं श्याम सुंदर अग्रवाल ने मानगो नगर निगम व मानगो अंचल प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और डीसी से लिखित शिकायत की.
मानगो: गुणमय कॉलोनी में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को तोड़ा

मानगो: गुणमय कॉलोनी में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को तोड़ा
Copied link
Jamshedpur court news