चार अप्रैल को हो समाज आयोजित करेगा रक्तदान शिविर

गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में गुरूवार को समाज के युवाओं की एक बैठक हुई

शहीद गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस पर रक्तदान करने की अपील

जमशेदपुर:

गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में गुरुवार को जिला, अनुमंडल, प्रखंड, प्रदेश, केंद्रीय एवं स्थानीय हो समाज कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में आगामी 4 अप्रैल को वीर शहीद गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस पर एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला उपाध्यक्ष रवि सावैयां ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने के लिए शहर से सटे आदिवासी बहुल इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अध्यक्ष गोमिया सुंडी, राजेश कंडेयांग, सुशील सावैंया, उपेंद्र बानरा, नरसिंह बिरुली, डेविड सिंह बानरा, पुरन हेंब्रम, शिवचरण बारी, शबनम बारी, मेंजो सावैंया, विजय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >