जमशेदपुर ब्लूज ने रूरल ग्रीन को पांच विकेट से हराया

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने रूरल ग्रीन को पांच विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने रूरल ग्रीन को पांच विकेट से मात दी. रुरल ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में दस विकटे पर 138 रन बनाये. मो अनस हुसैन ने 50 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज के मो अयाज ने तीन व दीप पॉल ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 28.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. अभिजीत ने 56 रन और कौशल किशोर ने 32 रन बनाये. रूरल ग्रीन के रेमंड हपडगड़ा ने तीन विकेट लिये. अभिजीत कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >