Jamshedpur News : हवलदार में प्रमोशन पाने वाले 67 सिपाहियों को लगाया गया बैच

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के 67 सिपाहियों के हवलदार में प्रमोशन के बाद सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसएसपी किशोर काैशल गोलमुरी पुलिस लाइन पहुंचे और प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों को बैच लगा कर उन्हें बधाई दी.

प्रमोशन मिलने पर जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है : एसएसपी

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले के 67 सिपाहियों के हवलदार में प्रमोशन के बाद सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसएसपी किशोर काैशल गोलमुरी पुलिस लाइन पहुंचे और प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों को बैच लगा कर उन्हें बधाई दी. सिटी सह ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने भी कुछ हवलदार को बैच प्रदान की और बधाई दी. एसएसपी ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि प्रमोशन मिलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. सभी अपने कर्तव्य का बेहतर तरीके से पालन करें. ईमानदारी से नौकरी करें. एसएसपी ने सभी हवलदारों को उनके आगे की नौकरी के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर सार्जेंट मेजर एवं पुलिस एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >