jamshedpur archer vishnu chaudhray won gold medal at nrat : शहर के विष्णु ने नेशनल रैकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

विष्णु चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में 7-16 मार्च तक आयोजित चौथी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

जमशेदपुर. शहर के युवा तीरंदाज विष्णु चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में 7-16 मार्च तक आयोजित चौथी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. विष्णु ने शूट ऑफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. राजस्थान के आदित्य जावा दूसरे स्थान पर रहे. स्वर्ण पदक जीतने वाले विष्णु को कैश पुरस्कार भी दिया जायेगा. यह राशि लगभग तीन महीने बाद खिलाड़ियों को मिलती है. पदक जीतने के साथ ही विष्णु चौधरी अपने कोच दीपक के साथ फाइनल नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गये हैं. फाइनल नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का आयोजन 7 अप्रैल से दिल्ली के युमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >