Jamshedpur News : संविधान के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप ठीक नहीं : सरयू राय

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि संविधान के 75 साल पूर्ण होने के बाद इसे लेकर जिस तरीके से देश भर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वह दुखद है.

विधायक सरयू राय ने सोनारी समेत कई इलाके में किया झंडोत्तोलन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि संविधान के 75 साल पूर्ण होने के बाद इसे लेकर जिस तरीके से देश भर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वह दुखद है. श्री राय ने यह भी कहा कि हर राजनीतिक दल अपने स्तर पर संविधान की चर्चा कर रहा है. समीक्षा के नाम पर संविधान में प्रदत्त अधिकारों और उसकी व्याख्याओं को एकांगी होकर देखा जा रहा है, यह दुखद है. गणतंत्र दिवस के मौके पर बिष्टुपुर स्थित आवास व कार्यालय और बारीडीह कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद सरयू राय ने उक्त बातें कही. इसके अलावा सरयू राय ने सोनारी सबुज संघ में भी झंडोत्तोलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >