मानगो ब्रिज पर देर शाम लगी जाम, राहगीर परेशान

मानगो ब्रिज पर देर शाम लगी जाम, राहगीर परेशान

फोटो – ऋषि

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

:

मानगो ब्रिज पर सोमवार की शाम वाहनों की जाम लगी रही. जाम लगने के कारण लोगों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा. वाहनों को रेंग- रेंग कर पार होना पड़ा. इस दौरान मानगो ब्रिज पर करीब दो घंटे तक वाहनों की जाम लगी रही. जाम से मुक्ति दिनाने को लेकर ब्रिज की दोनों ओर ट्रैफिक पुलिस तैनात थी. जो कि बारी बारी से सभी ओर के वाहनों को पार कराया. प्रारंभ में मानगो ब्रिज के दोनों मार्ग पर जाम लगी हुई थी. लेकिन बाद में साकची से मानगो की ओर जाने वाली मार्ग पर वाहनों की जाम लगी रही. हालांकि मानगो में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होने के कारण पूरे दिन रुक रूक कर वाहनों का जाम हर दिन लग रहा है. जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर आम दिनों की तुलना में ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >