Jharkhand News: आयकर विभाग की छापेमारी जारी, हवाला के पैसों का संबंध राजनीति से जुड़े होने के सबूत

Jharkhand News: जमशेदपुर में रविवार को भी आयकर विभाग की छापेमारी चली. जिसमें कई अहम सबूत और सूचनाएं मिली. आईटी रेड शुक्रवार से ही शुरू से हुई थी.

Jharkhand News, रांची: झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के माध्यम से पैसा भेजने की सूचना पर ईडी ने रविवार को जमशेदपुर के अलावा सरायकेला में भी छापा मारा. इससे शुक्रवार को शुरू हुई छापेमारी के ठिकानों की संख्या 24 से बढ़ कर 35 हो गयी. आज शुरू हुई छापेमारी के दौरान हवाला के पैसों का संबंध राजनीति से होने के सबूत मिले हैं. शुक्रवार को जमशेदपुर, गिरिडीह व रांची के कुल 24 स्थानों पर शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही.

छापेमारी में मिले कुछ अहम सबूत

रांची में रिषू चिरानिया और गिरिडीह में राकेश बर्णवाल ग्रुप के ठिकानों पर हुई छापेमारी शनिवार देर रात समाप्त हो गयी. जबकि जमशेदपुर के भालोटिया ग्रुप के ठिकानों पर शनिवार की रात हुई छापेमारी में कुछ अहम दस्तावेज और कुछ नयी सूचनाएं मिली. इसे देखते हुए आयकर विभाग के वरीय अधिकारी शनिवार की देर रात जमशेदपुर पहुंचे.

Also Read: इरफान अंसारी के बयान पर बीजेपी हुई आग-बबूला, केंद्रीय मंत्री ने हेमंत सोरेन से कर दी ये मांग

आयकर अधिकारियों की 8 नयी टीमें जमशेदपुर भेजी गयी

इसके अलावा रांची से आयकर अधिकारियों की आठ नयी टीमें जमशेदपुर भेजी गयी. भालोटिया ग्रुप के ठिकानों से मिले दस्तावेज की प्रारंभिक जांच में नये ठिकाने का भी पता चला है. विभाग ने इन ठिकानों को भी छापेमारी के दायरे में शामिल करने का फैसला किया है. रांची से पहुंची टीमें इन नये ठिकानों पर छापेमारी करेगी. हवाला मामले में नये ठिकानों की जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग ने छापेमारी का दायरा भी बढ़ा दिया है.

Also Read: Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली को देखते हुए रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इन इलाकों में वाहनों का प्रवेश बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >